फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanvdia 23 injured in road accident

सड़क दुर्घटना में 23 कांवड़िए जख्मी

Fri, 21 Aug 2015 11:17 PM IST
रेहरिया/मोहम्मदी
रेहरिया/मोहम्मदी Updated Fri, 21 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर रोड पर ट्रक-ट्रॉली भिड़ंत में 23 कांवड़िए जख्मी हो गए, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहम्मदी शाहजहांपुर रोड पर शंकरपुर चौराहे के निकट ट्रक और कांवड़ियो से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर हो गई जिसमें करीब 23 लोग जख्मी हो गए। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार  की रात करीब 12 बजे मीरानपुर कटरा के ग्राम हुसैनपुर से ट्रैक्टर ट्रॉली पर  सवार कांवडिए गोला शिव मंदिर में दर्शन को आ रहे थे। शाहजहांपुर मोहम्मदी मार्ग पर ग्राम गोकन के निकट एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। जिसमें कांवडिए मनोज  गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे बरेली अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा  रिंकू, राजू, श्रीराम, रामदयाल, नीरज, अंकित, श्यामू, रवि, मोरपाल,  चन्द्रेश, सचिन, सुमित, प्रमोद आदि जख्मी हो गए जिन्हें सीएचसी मोहम्मदी और  शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने संतोष पुत्र सुखलाल की तहरीर पर मामला दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed