{"_id":"ae9c323cc826aa54c13dd36a920883b9","slug":"kante-voter-list-and-moved-the-sticks-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची को लेकर लाठी और कांते चले, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतदाता सूची को लेकर लाठी और कांते चले, चार जख्मी
मोहम्मदी
Updated Thu, 22 Oct 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में मतदाता सूची को लेकर दो पक्षों में बृहस्पतिवार को लाठी डंडे और कांते चले, जिसमें एक पक्ष के तीन तथा दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
पुलिस के अनुसार रसूलपुर में बीडीसी सदस्यों और जिला पंचायत के हुए चुनाव में मतदाता सूची से गांव के सैकड़ों लोगों का नाम गायब था, जिसकी शिकायत प्रधान के पति तय्यब खां ने एसडीएम गोला से की थी। इस मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को तहसीलदार गोला दलबल के साथ गांव पहुंचे थे, वहां स्कूल में दूसरे पक्ष के भी तमाम लोग आ गए, पहले तो आपस में कुछ कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि जुबैर खां, उवेद खां पक्ष ने लाठी, डंडों कांतों से हमला करके प्रधान के पति तय्यब खां उनके भाई तौहीद खां (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) और हाजी वहीद खां को घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से पप्पू की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही और सीओ हरेंद्र यादव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आए। उधर हाजी वहीद को लखीमपुर रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही का कहना है कि प्रधान पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर न मिलने की बात बताई है।