{"_id":"586b9e5f4f1c1b0052159342","slug":"juvenile-miscreants-the-beating-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने किशोर को पिटाई कर छोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने किशोर को पिटाई कर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया।
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से लौट रहा था किशोर, तीन घंटे तक बनाया बंधक
गांव के दो लोगों के बारे में ली जानकारी, दहशत
सोमवार की दोपहर बाद खेत से वापस लौट रहे गांव सोनौवा निवासी 14 वर्षीय अजय कुमार को गन्ने के खेत में छिपे बदमाशों ने असलहों के बल पर बंधक बना लिया और उसकी पिटाई की। बदमाशों ने गांव के ही दो व्यक्तियों के बारे में जानकारी लेकर करीब तीन घंटे बाद उसे छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की सुरागरसी की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
गांव सोनौवा निवासी ओमपाल सिंह यादव का पुत्र अजय कुमार सोमवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे चेना मार्ग के किनारे स्थित अपने खेत पर गया था। वहां से करीब तीन बजे वापस लौट रहा था। तभी अचानक उसके खेत के सामने स्थित वीरपाल के गन्ने के खेत से निकले बदमाशों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले गए। अजय कुमार ने बताया कि बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उसके घर के बारे में जानकारी की। उसे घूंसों और थप्पड़ों से मारापीटा। बदमाश काली जैकेट और पैंट पहने थे और मुंह पर नकाब बांधे थे। बदमाशों ने उससे गांव में रहने वाले दो व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली। करीब तीन घंटे बाद बदमाशों ने उसे छोड़ दिया। वह हाईवे होते हुए जैसे-तैसे गांव पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर चौकी पुलिस, डायल 100 के साथ ग्राम प्रधान भगवानदीन कई ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। चौकी प्रभारी शशिशेखर यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन बदमाशों का कोई अतापता नहीं चल सका।