{"_id":"5e3c2f2995bc3e85c375fdfbaa276f31","slug":"just-to-be-vulnerable-to-the-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आकर दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आकर दो घायल
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 13 Jan 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान और मैलानी क्षेत्रों में हुईं अलग-अलग घटनाओं में रोडवेज बस की चपेट में आकर एक बालक समेत दो लोग घायल हो गए। फरधान में पुलिस ने बस को कब्जे में तो मैलानी में बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
फरधान। करनपुर निबहा निवासी रमेश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार कस्बे में एक बाइक की दुकान पर बाइक ठीक करने का काम सीखता है। मंगलवार की दोपहर एक बाइक चेक करने के लिए जैसे ही वह सड़क पर आया उसी समय गोला की ओर से रोडवेज बस आ गई। इससे टकराकर वीरेंद्र दूर जा गिरा और उसका बायां पैर टूटने के साथ वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लेकर घायल युवक को सीएचसी में भर्ती करा दिया है।
मैलानी। मोहल्ला लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के नगर पंचायत सदस्य प्रीतपाल सिंह पाली शाम को बाइक से चमन चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी बीच रेलवे पॉवर हाउस के पास मुड़ रही शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए। उनके पैर में चोटें आईं तथा उनकी बाइक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। जख्मी सदस्य ने निजी चिकित्सक के यहां इलाज करवाया।