फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Just several injured by the impact of e-rickshaw riders

बस की टक्कर से ई रिक्शा सवार कई जख्मी

Wed, 07 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Wed, 07 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Just several injured by the impact of e-rickshaw riders
accident - फोटो : amar ujala
नाराज लोगों ने काटा हंगामा, ब्लाक प्रमुख ने दी तहरीर
विज्ञापन

पलिया-संपूर्णानगर रोड पर एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें रिक्शा में सवार सपा नेता व ब्लाक प्रमुख की पत्नी, बच्चे व अन्य सवार घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने पर ब्लाक प्रमुख व उनके समर्थक बस स्टैंड पहुंच गए। आरोप है कि यहां बस मालिक व अन्य लोगों ने अभद्रता की। इससे नाराज लोगों ने हंगामा काटा। थाने पहुंचकर ब्लाक प्रमुख ने तहरीर दी है। 

ब्लाक प्रमुख व सपा नेता महेश राही की पत्नी आशा, बच्चे, बहन व अन्य लोग ई रिक्शा से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान ब्लाक मोड़ के पास एक प्राइवेट बस ने रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा पलट गया और ब्लाक प्रमुख पत्नी, बहन पूजा व बच्चे घायल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद चालक ने बस को सीधे बस स्टैंड पर खड़ा कर दिया। जानकारी हुई तो ब्लाक प्रमुख के साथ तमाम लोग बस स्टैंड गए। मामले की सूचना बस मालिक व यूनियन के पदाधिकारियों को दी गई। ब्लाक प्रमुख महेश राही के अनुसार शिकायत करने के बाद विपक्षीगण उल्टे अभद्रता कर मारपीट पर उतारू हो गए। जिससे नाराज भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर बसों का संचालन बंद कर दिया। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया, एसआई राजेश सिंह दलबल के साथ यहां आ पहुंचे और स्थिति नियंत्रण में करने का प्रयास किया। गुस्साए लोग पैदल ही थाने पहुंचे और हंगामा काटते हुए मामले की तहरीर एसओ बृजराज यादव को दी।  एसओ ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया। एसओ बृजराज यादव ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा लिखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed