फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Just hold accountant 1.92 lakh looted from

बस रोककर मुनीम से 1.92 लाख लूटे

Sat, 04 Apr 2015 07:46 PM IST
मोहम्मदी/पसगवां
मोहम्मदी/पसगवां Updated Sat, 04 Apr 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
Just hold accountant 1.92 lakh looted from
बाजार से तकादा वसूली कर रोडवेज की अनुबंधित बस से शाहजहांपुर जा रहे मुनीम से बरैंचा गांव के पास कार सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े 1.92 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने बस को रोककर घटना को अंजाम दिया। बाद में बदमाशों के फरार होने के बाद चालक बस को लेकर ताजपुर पुलिस चौकी पहुंचा, जहां मुनीम ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीओ मोहम्मदी एसी श्रीवास्तव के अलावा पसगवां और मोहम्मदी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बरेली की बांबे हौजरी का मुनीम अर्जुन वर्मा बारादरी थाना क्षेत्र के पुराना शहर, सुनारों वाली गली का रहने वाला है। वह शनिवार को तकादा वसूली करने मोहम्मदी आया था। बाजार में वसूली करने के बाद दिन में 3.30 बजे वह रोडवेज की अनुबंधित बस से शाहजहांपुर जा रहा था। रास्ते में बरैंचा गांव के पास कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर बस को रोक लिया। इसके बाद एक बदमाश ने बस में कंडक्टर सीट पर बैठे मुनीम अर्जुन वर्मा से मारपीट कर रुपये से भरा बैग छीन लिया। बैग लूटने के बाद चारों बदमाश कार से भाग निकले, मुनीम का कहना है कि बैग में 1.92 लाख रुपये थे। घटना की सूचना पसगवां थाना क्षेत्र की ताजपुर पुलिस चौकी को दी गई। जहां से बताया गया कि घटनास्थल मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र का है। देरशाम तक पुलिस छानबीन में लगी रही, समाचार भेजे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

सीओ, मोहम्मदी अवनीश्वर चंद्र्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर मुनीम और चालक से पूछताछ की गई है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मुनीम और चालक ने जाइलो का अलग-अलग रंग बताया है। वहीं लूट के दौरान मुनीम ने कोई प्रतिरोध भी नहीं किया। पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed