फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Just hit The young man 's death

बस से टकराकर युवक की मौत

Fri, 16 Oct 2015 07:32 PM IST
महेवागंज खीरी
महेवागंज खीरी Updated Fri, 16 Oct 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
Just hit The young man 's death
थाना क्षेत्र फूलबेहड़ में आगे चल रही बस के अचानक ब्रेक लेने से बाइक सवार युवक बस के पीछे टकरा गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर आलोक वर्मा और सीओ सिटी ने ग्रामीणों को मुआवजे का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।  
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम तेतारपुर निवासी श्यामलाल (40) शुक्रवार की शाम को बाइक से घर जा रहा था। उसके यागे यात्री बस चल रही थी। शारदानगर की ओर जा रही बस चालक ने अचाकापुर पेट्रोल पंप के पास अचानक ब्रेक लगा दी इससे श्यामलाल बाइक समेत बस के पिछले हिस्से टकरा गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा देखकर ग्रामीण गुस्सा गए। हादसे की सूचना पर श्यामलाल के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस बीच कुछ लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर आलोक वर्मा, सीओ एमपी सिंह और सदर कोतवाली के अलावा फूलबेहड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तात्कालिक सहायता के तौर पर तीस हजार रुपये नगद दिए। साथ ही कृषक दुघर्टना के तहत पांच लाख रुपये के मुआवजे का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बेटी का रिश्ता देखने गया था
श्यामलाल शुक्रवार की सुबह घर से बेटी का रिश्ता देखने गया था। वह दोपहर बाद अकेले बाइक से घर लौट रहा था। हादसे के बाद श्यामलाल की पत्नी अधिकारियों के सामने यही दुहाई दे रही थी कि अब बेटी के हाथ पीले कैसे होंगे और बच्चों का पालन-पोषण कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed