फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Join the lack of ice by beating the young man killed in Nepal

फ्री में बर्फ न देने पर नेपाल में युवक को पीट पीटकर मार डाला

Tue, 26 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-सिंगाही/निघासन (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो-सिंगाही/निघासन (खीरी)। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Join the lack of ice by beating the young man killed in Nepal
हत्या - फोटो : अमर उजाला
दो दिन बाद मिली उनके साथियों को जानकारी, हत्या की रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन

नेपाल की टीकापुर थाने में तीन नेपाली युवक नामजद, एक गिरफ्तार

नेपाल में बर्फ बेचने गए युवक से दबंगों ने फ्री में बर्फ मांगा। युवक ने मना किया तो दबंगों ने उसे पीट पीटकर मार डाला। मृतक सिंगाही भेड़ौरा का निवासी है। दो दिन बाद उसका शव नेपाल के जंगल से पुलिस ने बरामद कर मोरचरी में रखवा दिया। जानकारी मिलने पर युवक के परिवार वाले पलिया सीओ संग नेपाल पहुंचे। वहां से शव लेकर सिंगाही आए। यहां पर निघासन-सिंगाही रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। उधर नेपाल की पुलिस ने टीकापुर निवासी तीन युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है।   
कस्बे के मोहल्ला भेड़ौरा निवासी 25 वर्षीय नसीर बेहद गरीब हैं। वह परिवार के जीवकोपार्जन के लिए पड़ोसी मुल्क नेपाल के कैलाली जिले के टीकापुर में अपने साथियों संग एक सप्ताह पहले गए थे। वहां पर टीकापुर स्थित बर्फखाने से बर्फ लेकर वह साइकिल से गांवों में बर्फ बेचने का काम करते थे। बीते रविवार को वह बर्फ बेचते हुए टीकापुर पहुंचे। वहां पर तीन युवक उनके पास आए और बर्फ मांगी। बर्फ लेने के बाद जब नसीर ने पैसा मांगा तो युवकों ने उनकी जमकर पिटाई की। आरोप है कि नसीर को इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई। बाद में आरोपी शव को पड़ोस के जंगल में फेंककर भाग गए। शाम को नसीर अपने साथियों के पास नहीं लौटे। साथियों ने तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। उधर जंगल में शव पड़े होने की सूचना किसी ने रविवार को ही टीकापुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर मोरचरी में रखवा दिया और तफ्तीश में जुट गई। तफ्तीश के दौरान पुलिस को घटना का पता चला और एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक के भारतीय और बर्फ विक्रेता होने पर टीकापुर के ही अन्य बर्फ विक्रेताओं से सुरागरशी की नसीर के साथियों का पता चला। टीकापुर पुलिस ने साथी बर्फ विक्रेताओं को मंगलवार को बुलवा कर शव की शिनाख्त कराई तो उन्होंने नसीर के रूप में शिनाख्त की। नसीर के साथियों ने उनकी पत्नी शबनम को बताया। इस पर मंगलवार सुबह ही शबनम मोहल्ले के लोगों के साथ नेपाल गए और मंगलवार की शाम करीब चार बजे उनका शव सिंगाही लेकर पहुंचे। नेपाल के नागरिकों की इस हरकत से नाराज लोगों ने सिंगाही में शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यहां के लोग नेपाल के नागरिकों का सम्मान करते हैं और नेपाल में यहां के लोगों से अभद्रता की जाती है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शबनम ने नेपाल जाने से किया था मना 
मृतक नसीर की पत्नी शबनम ने बताया कि उन्होंने नसीर से नेपाल में बर्फ बेचने जाने के लिए कई बार मना किया था लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों ने उन्हें नेपाल जाने पर विवश कर दिया था। मृतक नसीर की पत्नी शबनम के अलावा पांच वर्षीय नाजिया, चार वर्षीय अयान, दो वर्षीय अरमान और एक महीने का बच्चा है। इन मासूमों के सिर से पिता का साया उठने के बाद इनके पालन पोषण पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed