{"_id":"95e0e87bad01f50a2757d82a5164712b","slug":"jhrkhurani-was-struck-young-mobile-cash-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल-नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल-नकदी लूटी
मैगलगंज।
Updated Sat, 30 Jan 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में दिल्ली से लौट रहा एक युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। बस परिचालक ने शनिवार की सुबह युवक को बेहोशी की हालत में कस्बे में उतार दिया। जहरखुरानों ने उसके पास से मोबाइल, नकदी लूट ली।
निघासन थाना क्षेत्र के बबोरी गांव निवासी शिवदास दिल्ली में नौकरी करता है। वह शुक्रवार की रात आनंद बिहार से परिवहन निगम की बस पर शाहजहांपुर तक आने का टिकट लेकर सवार हुआ था। रास्ते में वह जहरखुरानों का शिकार हो गया, जिससे वह बेहोशी की हालत में शाहजहांपुर में नहीं उतर सका। परिचालक उसे बेहोशी की हालत में शनिवार की सुबह करीब चार बजे उसे बेहोशी की हालत में उतारकर चला गया। किसी तरह वह लखीमपुर बस अड्डे पर पहुंचा, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने उसे चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया। बाद में परिवार वाले उसे लेकर घर चले गए।