{"_id":"5936ae7e4f1c1b821c9c89b5","slug":"interstellar-bike-thief-gang-eight-member-arrested-22-bike-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के आठ सदस्य गिरफ्तार, 22 बाइक बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के आठ सदस्य गिरफ्तार, 22 बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
चाोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ और सीतापुर से चोरी हुई बाइकें भी हैं शामिल
धौरहरा, ईसानगर पुलिस को मिली सफलता
कोतवाली धौरहरा पुलिस ने सोमवार की देर शाम 11 बाइक बरामद कर तीन लोगों और ईसानगर पुलिस ने मंगलवार की सुबह पांच लोगों को गिरफ्तार 11 बाइक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। बरामद बाइकों में लखनऊ और सीतापुर जिले से चोरी हुईं बाइकें भी शामिल हैं।
डॉ. एस चन्नप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि धौरहरा इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने सोमवार की देर शाम 12 बाइकों को बरामद कर बहराइच जिले के थाना मोतीपुर के गांव गिरगिट्टीपुरा निवासी ओमकार, कस्बा धौरहरा के पठान वार्ड निवासी नफीस और गांव परसा निवासी बृजेश को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा ईसानगर पुलिस ने बंधा के पास चेकिंग के दौरान पांच लोगों को अलग-अलग बाइकों के साथ थाना ईसानगर के गांव कैरातीपुरवा निवासी अवधेश, मझरी मजरा कैरातीपुरवा निवासी प्रकाश, पांडेयपुरवा मजरा कैरातीपुरवा निवासी सुग्गालाल, बंसीबेली मजरा कैरातीपुरवा निवासी विशंभर और मझरी मजरा कैरातीपुरवा निवासी अवधराम को दबोच लिया। पांचों बाइक चोरी की थी। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पकड़ी गईं बाइकें उन्होंने बहराइच जिले के थाना मोतीपुर के गांव वैधापुर निवासी रमेश, गिरगिट्टी निवासी ओमप्रकाश से खरीदना कबूला। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गांव कैरातीपुरवा निवासी मस्तराम के घर से छह अन्य चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हई है। एसपी ने बताया कि बरामद बाइक लखनऊ और सीतापुर जिले की भी शामिल हैं।