फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Intercity divided into two parts

दो हिस्सों में बंटी इंटरसिटी

Mon, 29 Jun 2015 11:32 PM IST
बांकेगंज/मैलानी
बांकेगंज/मैलानी Updated Mon, 29 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Intercity divided into two parts
ऐशबाग से मैलानी जा रही इंटरसिटी फास्ट पैसेंजर 52242 ट्रेन की सोमवार को बांकेगंज और गोला गोकर्णनाथ रेलवे स्टेशनों के बीच किमी संख्या 177 के पास आउटर सिग्नल से पहले कपलिंग के हुक की पिन टूट गई, जिससे इंजन की दूसरी बोगी के बाद ट्रेन दो भागों में बंट गई। चलती ट्रेन में अचानक तेज झटका लगने से किसी अनहोनी की आशंका के चलते यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि बांकेगंज रेलवे स्टेशन नजदीक होने के कारण ट्रेन की स्पीड काफी कम थी, नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मौके पर पहुंचे लखीमपुर के टीआई श्रीलाल और बांकेगंज रेल कर्मियों ने कपलिंग के हुक की पिन जोड़कर ट्रेन को रवाना किया। इस वजह से दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रही, जिससे यात्री काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया है कि ट्रेन की बोगियों के बीच कपलिंग के हुक की पिन टूटने से हादसा हुआ है। प्रथम दृष्टया कैरेज विभाग की लापरवाही प्रतीत हो रही है। मामले की ज्वाइंट जांच कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed