{"_id":"57ac84204f1c1b3a1cee5941","slug":"including-three-soldiers-will-be-recorded-on-nine-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सिपाहियों समेत नौ पर दर्ज होगी रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सिपाहियों समेत नौ पर दर्ज होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- सीजेएम कोर्ट ने दिए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
- सूरगतनगर में दीवार तोड़े जाने का मामला
थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव सूरतनगर में दीवार तोड़े जाने और मारपीट करने के मामले में सीजेएम ने थाने में तैनात तीन सिपाहियों समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश एसओ सिंगाही को दिए हैं।
ग्राम सूरतनगर निवासी जानकी देवी ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 19 जून 16 को उसने अपनी जमीन पर छह फुट की दीवार बनाई थी। सिंगाही थाने के सिपाही मनोज तिवारी, महेंद्र वर्मा और प्रेमचंद रावत विपक्षी संजय आदि से मिल गए और उसके पति कढ़िले और एक रिश्तेदार को घर से पकड़ ले गए। इधर विपक्षियों ने उसकी दीवार गिरानी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो विपक्षी उसके घर घुस आए और मारपीट की। सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। बचाने आए पुत्र दिलीप को भी मारापीटा। महिला का आरोप है कि तीनों सिपाहियों ने उसके पति और रिश्तेदार को बांधकर जमकर मारापीटा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज किए बिना उसका मेडिकल परीक्षण कराया। उसने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन एसपी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। सीजेएम कोर्ट ने सिपाही मनोज तिवारी, महेंद्र वर्मा, प्रेमचंद रावत के अलावा संजय, छैलू लवकुश, बनवारी, सुरेश और कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश एसओ सिंगाही को दिए हैं।