{"_id":"577d0b564f1c1b6e697fba1b","slug":"including-stolen-revolver-compounder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के रिवाल्वर समेत कंपाउंडर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के रिवाल्वर समेत कंपाउंडर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवलोक हास्पिटल के डाक्टर की चोरी की थी रिवाल्वर
जिला अस्पताल के सामने स्थित शिवलोक हास्पिटल काकंपाउंडर डॉक्टर की रिवाल्वर चोरी कर भागने की फिराक में था, जिसे कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह सुरागरसी के सहारे राजापुर चौकी के पास से धर दबोचा। उसके पास से चोरी का रिवाल्वर और 12 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी का चालान भेजा है।
शिवलोक हास्पिटल के डॉ धर्मेंद्र सिंह पटेेल 17 जून 2016 को मेरठ से लौैटे और हास्पिटल स्थित आवास के बेडरूम में तकिए के नीचे रिवाल्वर रख दिया था। इसके कई दिन बाद 26 जून को रिवाल्वर खोजना शुरू किया तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने 29 जून को एक संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिवाल्वर की तलाश शुरू कर दी। रिवाल्वर गायब होने का शोर होने पर हास्पिटल का कंपाउंडर सुनील सिंह निवासी रतहिया थाना मोतीपुर जिला बहराइच तीन जुलाई से काम पर नहीं पहुंचा, तो विवेचक एसएसआई जेपी यादव ने सुरागरसी के सहारे आरोपी सुनील सिंह को बुधवार को राजापुर चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह बहराइच भागने की फिराक में था। एसएसआई ने बताया कि पूछताछ में अभियुुक्त ने बताया है कि वह रिवाल्वर को बेचना चाहता था।