फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Including hashish - raw alcohol Three criminal arrested

चरस-कच्ची शराब समेत तीन अपराधी गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2015 06:06 PM IST
फरधान
फरधान Updated Thu, 20 Aug 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
Including hashish - raw alcohol Three criminal arrested
थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से आधा किलो चरस, तमंचे, जिंदा कारतूस के साथ 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुर्ई हैै। पुलिस ने तीनों अपराधियों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि बुधवार रात्रि को गश्त पर थे। तभी अमान लाला चौराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़े देखा। पूछताछ के लिए उसे पास बुलाया, तो वह भाग खड़ा हुआ। पीछाकर उसे पकड़ लिया, उसकी पहचान मुंशी लाल निवासी उजारगूम थाना फरधान के तौर पर हुई। इसके पास से आधा किलो चरस और एक तमंचा मिला है। हसनापुर चौराहे के पास सनोष उर्फ सोनू तथा धर्मेंद्र निवासी सांसिया कॉलोनी थाना फरधान को देखा तो वे भी पुलिस देखकर भाग खड़े हुए। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। सनोष उर्फ सोनू के पास 20 लीटर शराब, 12 बोर तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जबकि धर्मेंद्र के पास से 20 लीटर शराब, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। यह दोनों कच्ची शराब गांव में बेचने जा रहे थे। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि यह शातिर अपराधी हैं। आरोपी मुंशीलाल पर फरधान थाने में ही डकैती, असलहा चोरी आदि विभिन्न अपराधों में कई मुकदमे दर्ज हैं। सनोष उर्फ सोनू पर लूट, अवैध असलहा और स्मैैक धंधा करने के मामले मे कई मुकदमें दर्ज हैैं। जबकि अभियुक्त धर्मेंद्र पर चोरी और लूट के कई मुकदमे दिल्ली मे दर्ज हैं।
विज्ञापन

छत से गिरकर अधेड़ की मौत
फरधान।
गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमतनगर में छत से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहमतनगर निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश विश्वकर्मा बुधवार की रात को परिवार के साथ छत लेटे थेे। रात करीब तीन बजे वह लघुशंका के लिए उठे थे। छत के किनारे आने पर वह नियंत्रण खो बैठे और छत से नीचे जा गिरे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed