{"_id":"5767f3e24f1c1b9760b47f76","slug":"in-the-case-of-the-death-of-brother-killing-divyanga-expressed-fears","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग की मौत मामले में भाई ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग की मौत मामले में भाई ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज।
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
रिर्पोट दर्ज कराने के लिए दी पुलिस को तहरीर, बड़े पुलिस अधिकारियों को भेजी शिकायत
कस्बा से सटे केसरीपुर गांव में नाले में दिव्यांग युवक के मिले शव के मामले में मृतक के बड़े भाई और पिता ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या कर शव को नाले में डालने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मालूम हो कि थाना मैलानी के बांकेगंज चौकी क्षेत्र के केसरीपुर गांव निवासी 27 वर्षीय दिव्यांग काशीराम का शव राठी फार्म के निकट स्थित उत्तर नाले में पड़ा मिला था। प्रथम दृष्टया दिव्यांग की डूबकर मृत्यु की आशंका जताई गई थी, लेकिन नाले में पानी बहुत कम होने के कारण परिवारीजनों को इसकी हत्या किए जाने की आशंका हुई। पुलिस ने शव को उसी दिन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लेकिन रिर्पोट दर्ज नहीं हुई थी। अब मृतक काशीराम के बड़े भाई लल्लूराम, पिता तेजराम और भाभी पूनम ने गांव बंजरिया निवासी एक युवक पर काशीराम की पीट-पीट कर हत्या कर शव को नाले में फेंक देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले की रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिवारीजनों ने पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और उपमहानिरीक्षक को भी पत्र भेजे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि नाले में इतना पानी नहीं था जिससे डूब कर उसकी मौत होती। आशंका है कि रंजिश के चलते बंजरिया गांव के युवक ने साथियों संग पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। उधर, इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि हत्या किए जाने की पुष्टि होती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।