फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the case of the abducted student Clueless cop killing

अपहृत छात्र के मामले में अंधेरे में तीर मार रही पुलिस

Sun, 23 Aug 2015 08:03 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Sun, 23 Aug 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
In the case of the abducted student Clueless cop killing
कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया क्षेत्र स्थित सिख फार्मर जोगेंद्र सिंह के अपहृत बेटे और छात्र गुरुविंदर सिंह के मामले में पुलिस सातवें दिन भी अंधेरे में ही तीर मार रही है। एसपी का दावा है कि अपहरण के पीछे फिरौती कारण नहीं है, फिलहाल पुलिस की तीन टीमें मामले के खुलासे को लगी हैं। इधर रविवार को क्षेत्र की सांसद रेखा वर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं और उन्हें ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

सांसद रेखा वर्मा शनिवार को बंजरिया स्थित सिख फार्मर जोगेंद्र सिंह के घर पहुुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वह स्थान भी देखा जहां से बदमाशों ने बच्चे को अपहृत किया था। श्रीमती वर्मा ने प्रधानाचार्य दलजीत सिंह, सीओ एसी श्रीवास्तव और कोतवाल आंनद शाही से फोन पर वार्ता कर मामले में अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

यह भी पता चला है कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि पुलिस उनके बेटे को सुरक्षित वापस करा लेगी।
इस मोके पर पूर्व चेयरमैन मोहम्मदी संदीप मेहरोत्रा, रंजीत वर्मा, धर्मेंद्र, ब्रजेश गुप्ता, श्यामकिशोर अवस्थी, रमाकांत द्विवेदी,  दुर्वेश सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed