{"_id":"4ea2fb49f90449b70cebb92abce59b7c","slug":"in-the-case-of-four-of-the-invoice-teenager-burn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को जलाने के मामले में चार का चालान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को जलाने के मामले में चार का चालान
सिकंद्राबाद/मितौली
Updated Fri, 10 Jul 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र मितौली के ग्राम दरी में किशोरी को जलाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
थाना क्षेत्र मितौली के ग्राम दरी निवासी शंभू की 14 वर्षीय पुत्री उत्तरा बुधवार को गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी हुई मिली थी। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता शंभू ने थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम चंद्रभानपुर निवासी जसकरन, पप्पू, रामाधार और बेचू के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था तथा इसकी जांच नीमगांव एसओ बृजेंद्र सिंह यादव से कराने की मांग की गई थी। इसके बाद एसपी ने इस मामले की विवेचना एसओ नीमगांव को सौंप दी थी। मामले की जांच कर रहे एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी रामधार, जसकरन, पप्पू और बेचू को गिरफ्तार कर शुक्रवार को चालान भेज दिया गया है।