फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the absence of treatment Teenager died

इलाज के अभाव में किशोरी ने दम तोड़ा

Tue, 19 May 2015 12:54 AM IST
निघासन
निघासन Updated Tue, 19 May 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
In the absence of treatment Teenager died
टूटी-फूटी झोपड़ी, छप्पर के अंदर से दिखता खुला आसमान। यह हालात है अदलाबाद के एक दलित परिवार की। यहां पर गरीबी और इलाज के अभाव में एक किशोरी ने दम तोड़ दिया जबकि अन्य दो किशोरी बीमार हैं। पैसे न होने के कारण वह परिवार ओझा और तांत्रिक से झाड़ फूंक करा रहा है।  
विज्ञापन

कस्बे से आठ किलोमीटर दूर वीरो देवी का एक खुशहाल परिवार था। जमीन न होने के कारण पति स्वामीनाथ और उसकी पत्नी वीरो देवी अपने बच्चों फूलकुमारी, राजकुमारी, ओमकुमारी, शैलकुमारी और मनोरोगी बेटा बिहारी की परवरिश के लिए मेहनत मजदूरी करते हैं। मां-बाप का सहयोग उसकी बड़ी बेटी फूलकुमारी करती थी। करीब तीन साल पहले स्वामीनाथ की बीमारी के चलते मौत हो गई। उसके बाद मजदूरी करते करते वीरो देवी भी कमजोर पड़ गई। खाना समय से न मिलने के कारण उसकी पुत्री फूलकुमारी, राजकुमारी, ओमकुमारी और शैलकुमारी बीमार हो गई। शैलकुमारी की लंबी बीमारी के चलते सोमवार को मौत हो गई। अन्य पुत्रियां घर के अंदर जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पैसे के अभाव में वह गांव में झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक के पास जाकर बेटियों को बचाने की गुहार लगा रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed