फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   in road accidents Three people killed

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
 in road accidents Three people killed
accident - फोटो : graphic
फरधान, उचौलिया और निघासन में हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में यहां तीन लोगों की मौत हो गई। थाना फरधान क्षेत्र में रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने गांव भदूरा निवासी सुरेश कुमार के सात वर्षीय पुत्र अवनीश को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव भदूरा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र अवनीश कक्षा दो का छात्र था। रविवार की शाम अवनीश गांव में सड़क किनारे स्थित मंदिर पर जा रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। 
विज्ञापन

उचौलिया। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव सहिजना निवासी 20 वर्षीय रामू यादव बाइक से सीतापुर की ओर कहीं आ रहा था। वह हेलमेट नहीं पहने था। लखनौरिया तिराहे पर हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जेपी यादव ने घायल रामू को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा। वहां उपचार के दौरान रामू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। पढुआ चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक बोलेरो ने बाइक से जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से लखीमपुर रेफर किया गया है। 

गांव बिनौरा निवासी 25 वर्षीय पुदाली अपने साथी नासिर के साथ रविवार की शाम करीब आठ बजे पढुआ चौकी क्षेत्र के गांव पठानन पुरवा बाइक से जा रहा था। पढ़ुआ चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक तेज रफ्तार बोलरो जा रही थी। बोलरो सवार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सीएचसी लाते समय रास्ते में पुदाली ने दम तोड़ दिया। नासिर को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। बोलरो सवार मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव यादव ने बताया कि बोलरो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed