फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In mysterious circumstances Two bodies recovered

संदिग्ध हालात में दो शव बरामद

Fri, 12 Jun 2015 07:51 PM IST
निघासन
निघासन Updated Fri, 12 Jun 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
निघासन-पलिया स्टेट हाइवे पर लोनियनपुरवा गांव केे पास रायबरेली निवासी एक मजदूर का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। वहीं पांच दिन से लापता चल रहे क्षेत्र के लालपुर निवासी मनोरोगी एक वृद्ध का शव भी जंगल में पाया गया। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भरकर परिवार वालों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ मुसाफिर प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे एक व्यक्ति का शव लोनियनपुरवा गांव के पास पड़े होने की सूचना मिली। तलाशी में उसकी जेब से एक मोबाइल और टेलीफोन डायरी मिली। डायरी में मिले मोबाइल नंबरों से उसकी शिनाख्त हुई। एसओ ने बताया कि मृतक का नाम सुकई निवासी सनई रघुनाथपुर गुरुबख्शगंज जिला रायबरेली है। मृतक के भाई धुन्ने ने पुलिस को बताया कि सुकई और हरिश्चंद्र नेपाल के धनगढ़ी में स्थित श्रीराम के ईंट भट्ठे पर काम करते थे। बृहस्पतिवार को सुकई और हरिश्चंद्र घर रायबरेली जाने के लिए पलिया बसड्डे पहुंचे थे। शौच जाने की बात कह सुकई बसड्डे से चला गया था। काफी देर इंतजार करने के बाद जब सुकई नहीं पहुंचा तो हरिश्चंद्र रायबरेली अपने घर चला गया। वहां पर सारी बातें सुकई के भाई धुन्ने को बताई। उधर करीब पांच दिन से लापता चल रहे लालपुर निवासी मनोरोगी 70 वर्षीय हनीफ का शव धरमापुर गांव के उत्तर तरफ जंगल में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने का प्रयास किया, लेकिन परिवार वाले नहीं माने। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भरकर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed