{"_id":"6aad80d2b15a0a4439013010","slug":"43-accused-in-44-cases-arrested-during-three-day-operation-aakram-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155291-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन दिवसीय ऑपरेशन आक्रमण के तहत 44 मामलों में 43 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन दिवसीय ऑपरेशन आक्रमण के तहत 44 मामलों में 43 आरोपी काबू
विज्ञापन
सीवन पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर थाना। पुलिस
कैथल। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए 15 सितंबर से 17 सितंबर तक तीन दिवसीय विशेष ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इस दौरान जिला पुलिस की सभी थाना पुलिस, चौकी इंचार्जों और सीआईए की विभिन्न टीमों की ओर से शराब तस्करों और अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक्साइज एक्ट के तहत कुल 44 मामले दर्ज कर 43 आरोपियों को काबू किया गया।
डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि तीन दिवसीय ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला पुलिस की ओर से अवैध शराब के धंधे पर प्रभावी प्रहार करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश, नाकाबंदी और गश्त के दौरान कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने 1045 लीटर लाहन, 338 बोतल हथकढ़ी शराब, 754 बोतल देशी शराब और 42 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब की बिक्री, अवैध शराब तैयार करना, तस्करी पर रोक लगाना और ऐसे गैरकानूनी कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना रहा।
385 आरोपियों के कब्जे से लाहन बरामद
डीएसपी ने कहा कि कैथल पुलिस की ओर से वर्ष 2026 में अब तक अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ दर्ज किए गए 385 मामलों में 385 आरोपियों के कब्जे से 19816 लीटर लाहन, 2942 बोतल हथकढ़ी शराब, 4728 बोतल देशी शराब, 548 बोतल अंग्रेजी शराब सहित 11 चलती शराब भट्टी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी अटैच की जाएगी
डीएसपी ने कहा कि बार-बार शराब तस्करी में पकड़े जाने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के तहत उनकी प्रॉपर्टी अटैच करवाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। अवैध शराब बनाने, बेचने या तस्करी करने वाले व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गुप्त रखा जाएगा। जिला पुलिस का उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ समाज को नशे व अवैध गतिविधियों से मुक्त रखना है।