फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two brothers electrocuted by a wire laid in the field to hunt wild boars.

Sonebhadra News: जंगली सुअर के शिकार के लिए खेत में बिछाया तार, करंट से दो भाई झुलसे

Fri, 18 Sep 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two brothers electrocuted by a wire laid in the field to hunt wild boars.
स्थानीय थाना क्षेत्र के निगाई ग्राम पंचायत के हररिया टोला धौराबधान में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए खेत में तार बिछाकर हाईटेंशन करंट प्रवाहित कर दिया गया। इसकी चपेट में आने से बैल खोजने गए दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। एक घायल को वाराणसी रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया गया कि 13 सितंबर की शाम कुछ ग्रामीणों ने जंगल किनारे खेत में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए चारों ओर तार का जाल बिछाया था। तार में हाईटेंशन करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान जगरनाथ चेरो और उनके भाई गुदन चेरो अपने बैल खोजने के लिए खेत की ओर गए। बैल नहीं मिलने पर दोनों शाम करीब 7:30 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर दोनों बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद परिजनों ने दोनों का उपचार कराया। जगरनाथ चेरो (60) की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित जगरनाथ चेरो के पुत्र रमेश चेरो ने 17 सितंबर को थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंतू चेरो और उदय यादव समेत एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed