{"_id":"7e193ebb2342ee70115809c02e84cb45","slug":"in-mysterious-circumstances-rhui-student-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में र्हुई छात्र की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में र्हुई छात्र की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 03 May 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी से बारात से वापस आ रहे छात्र के सीतापुर में छूट जाने के मामले में तीसरे दिन लापता छात्र का क्षत-विक्षत शव संदिग्ध हालात में खैराबाद स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे मिला। घरवालों ने शव को देखने के बाद हत्या की आशंका जताई है। वहीं खैराबाद पुलिस इस घटना को ट्रेन हादसा बता रही है।
फूलबेंहड़ क्षेत्र के गांव पिपरा मरोड़ा निवासी रुदन का 16 वर्षीय पुत्र कल्लू तीन दिन पहले गांव के ही राजेंद्र्र के पुत्र मुसाफिर की बारात में शामिल होने बस से बाराबंकी गया था। बारात के लौटते समय सीतापुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण कल्लू अन्य बारातियों के साथ बस से नीचे उतरा और तब से वह लापता था। पिछले तीन दिनों से घरवाले सीतापुर में उसकी तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि पुलिस ने मोरचरी में एक शव रखवाया है। जिसे देखने के बाद घरवालों ने उसकी पहचान कल्लू के रूप में की। शव की हालत देखने केे बाद घरवालों का कहना है कि कल्लू का आधा सर गायब है और हाथ की तीन अंगुलियां भी कटी हैं। घरवालों ने इस बाबत खैराबाद पुलिस को भी बताया, लेकिन पुलिस इसे ट्रेन हादसा बता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही जानकारी हो जाएगी।