फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In mysterious circumstances Married Death

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Wed, 10 Jun 2015 10:16 PM IST
उचौलिया
उचौलिया Updated Wed, 10 Jun 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
In mysterious circumstances Married Death
चौकी क्षेत्र के गांव डुंडौलिया में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती के भाई ने पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं सास का कहना है कि बेटे-बहू के बीच आपसी विवाद में बहू ने फंासी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव डुंडौलिया में रामशरण वाल्मीकि के बेटे नन्हे की पत्नी 25 साल की रामगुनी ने मंगलवार शाम कमरे में फंासी लगाकर जान दे दी। इससे पहले परिवार वालों ने रामगुनी के बचने की उम्मीद में फंदे से झूल रही बहू को आनन-फानन में नीचे उतारा, मगर उसकी सांस थम चुकी थी। रामगुनी की सास चंदावती ने बताया कि बेटे-बहू में आपसी विवाद के बाद बहू ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के भाई रामकिशोर निवासी बैदा थाना मोहम्मदी ने बताया कि उसके पास मंगलवार देर रात बहनोई नन्हे ने फोन कर बताया उसकी बहन की मौत हो गई। वह करीब एक बजे जब यहां पहुंचा तो रामगुनी का शव जमीन पर पड़ा था। रामगुनी का विवाह पांच साल पहले हुआ था और उसकी दो बेटियां हैं, जिसमें एक चार साल की दूसरी करीब एक साल की है। रामगुनी का पति नन्हे कैंसर से पीड़ित है। हाल ही में उसका दिल्ली में गले का आपरेशन हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed