{"_id":"58bc08844f1c1ba517e7e62e","slug":"illicit-relations-went-by-killing-homestead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में की गई थी रियासत की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों में की गई थी रियासत की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत हत्याकांड का हत्यारोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त छुरी बरामद
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव कैमाबुजुर्ग के मजरा बरुई टांडा निवासी युवक की हत्या अवैध संबंधों में की गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी रहीस को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का रविवार को चालान कर दिया।
बता दें कि तीन मार्च की सुबह करीब छह बजे गांव बरुई टांडा निवासी रियासत शौच के लिए गया था, जहां उसकी चाकू घोप कर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक के भाई ने पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही रहीस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस घटना के बाद से आरोपी की तलाश कर रही थी। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि एसआई कृपेंद्र सिंह ने सिपाही मनोज कुमार तिवारी और विशाल गौड़ के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी रहीस को शिवाला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतक के संबंध उसके परिवार की एक महिला से थे। दो मार्च की रात उसने अपने घर में रियासत को महिला के साथ पलंग पर लेटा देखा था, लेकिन रियासत मौके से भाग निकला था। इसी के चलते उसने अगले दिन शौच जाते समय छुरी घोपकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छुरी बरामद कर ली है।