फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hut entered uncontrollable Truck , killing couple

झोपड़ी में घुसा बेकाबू ट्रक, दंपति की मौत

Sun, 15 Mar 2015 12:11 AM IST
खीरी टाउन
खीरी टाउन Updated Sun, 15 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hut entered uncontrollable Truck , killing couple
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर स्थित रमुवापुर के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बहराइच की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़ी एक झोपड़ी में घुस गया। इससे झोपड़ी में एक ही चारपाई पर सो रहे दंपति बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी ने जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में जख्मी पुत्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से भदफर चौकी क्षेत्र के गांव सिकौना निवासी परशुराम (50) बाढ़ के कटान में सारी जमीन नदी में समाने के बाद काफी दिनों से रमुवापुर गांव के पास अपनी पत्नी पार्वती (48) और पुत्र रामखिलावन के साथ सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रहता था। रात में परशुराम अपनी पत्नी के साथ झोपड़ी में सो रहा था कि तभी बहराइच की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने झोपड़ी और उसमें सो रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और आसपास रहने वाले तमाम लोग मौके पर पहुंचे। उनके मुताबिक हादसा इतना जोरदार था कि गंभीर रूप से जख्मी परशुराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी पार्वती ने लखीमपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती पुत्र रामखिलावन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो जिलों की सीमा पर हादसा होने के  कारण मृतक परशुराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेजा गया है, जबकि पत्नी पार्वती के शव का पोस्टमार्टम लखीमपुर में कराया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। भदफर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed