फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Human trafficking suspect Youth arrested

मानव तस्करी के शक  में युवक दबोचा

Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Human trafficking suspect Youth arrested
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images

विज्ञापन

गायब किशोर के बारे में कर रही पूछताछ
सदर कोतवाली पुलिस ने बच्चों को बहला फुसलाकर बिक्री करने के शक में मोहल्ला शिवपुरी निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे मोहल्ले से गायब हुए 14 वर्षीय आजाद खान के बावत पूछताछ कर रही है। 
बतादें  कि मोहल्ला बेगम बाग शिवपुरी निवासी सब्बे खां का 14 वर्षीय पुत्र आजाद खान 29 अगस्त को घर के बाहर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। पुलिस ने पिता की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। पुलिस को पता चला कि मोहल्ले का ही एक  युवक मोहल्ले के ही एक युवक को करीब 15 दिन पहले बहला फुसलाकर हरिद्वार ले गया। वहां उसे बेच दिया था। हालांकि तीन दिन बाद कथित रूप से बेचा गया युवक चुपके से घर वापस भाग आया था। पुलिस ने बताया कि जिस युवक पर मानव तस्करी करने का शक है वह जिस दिन आजाद खान गायब हुआ था, उस दिन उसके साथ देखा गया था।
विज्ञापन

एसएसआई जेपी यादव ने बताया कि शक के आधार पर युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। 
 
काम की तलाश में  गया किशोर लापता
बेलरायां। कोतवाली तिकुनियां के गांव डांगा निवासी सोहनलाल का 14 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार गांव के ही रामकिशोर के साथ काम की तलाश में गया था। राम किशोर सायं को घर लौट आया, लेकिन मुकेश जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले चिंतित हो उठे। सोहनलाल ने बताया कि जब वह राम किशोर के घर गए और पुत्र के बारे में जानकारी ली तो राम किशोर ने कोई सही जवाब नहीं दिया। उन्होंने पुत्र की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आरोपी को नामजद कर तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, लेकिन गायब किशोर के पिता की मौखिक सूचना पर आरोपी राम किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed