{"_id":"573b48d14f1c1be36dac6eaf","slug":"hotel-restaurant-had-raided-destroyed-hundreds-kilos-petha","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल-रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर सैकड़ों किलो पेठा नष्ट कराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल-रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर सैकड़ों किलो पेठा नष्ट कराया
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 17 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
पेठा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी में बन रहे पेेठे पर भिनभिना रही थीं मक्खियां
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शहर में होटल-रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर नमूने लिए हैं। गढ़ी रोड पर कारखाने पर गंदगी के बीच पेठा बनाया जा रहा था। पेठे पर मक्खियां भिनभिना रहीं थीं। यह देखकर टीम में शामिल अधिकारी भी दंग रह गए। मौके पर ही खराब मिले सैकड़ों किलो पेठे को टीम ने नष्ट कराया। कारखाना मालिक को सफाई व्यवस्था मानक के अनुसार दुरुस्त करने के बाद ही कारखाना चलाने के निर्देश दिए।।
अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में टीम ने पहले सुदामा स्वीट्स पर छापेमारी कर दही का नमूना लिया। लक्ष्मी ट्रेडर्स पर एक्सपायर हो चुका 21 लीटर खाद्य तेल नष्ट कराया गया। इसके बाद कुबेर बर्फखाना का निरीक्षण किया, जहां गंदगी मिली और लाइसेंस की वैधता समाप्त पाई गई थी। शिवपुरी गढ़ी रोड पर विकास गुप्ता की मिठाई दुकान पर कोल्डड्रिंक की 12 बोतलें नष्ट कराई गई। गढ़ी रोड पर कन्हैया पेठा भंडार के कारखाने में गंदगी पाई गई, जहां पेठे पर मक्खियां भिनभिना रहीं थीं। 11 कैरेटों में रखा सैकड़ों किलो दूषित पेठा नष्ट कराया गया। कारखाना मालिक को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही पेठा निर्माण की हिदायत देकर छोड़ा गया। इसके अलावा अश्वनि दूध भंडार के यहां से पनीर का नमूना लिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एकेे सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक वर्मा, आदित्य वर्मा, प्रीति वर्मा, मनोज कुमार, कुलदीप दीक्षित शामिल रहे।