फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hostage by miscreants looted millions

बदमाशों ने बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की

Sun, 19 Apr 2015 06:27 PM IST
सिकंद्राबाद
सिकंद्राबाद Updated Sun, 19 Apr 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
Hostage by miscreants looted millions
नीमगांव क्षेत्र के गांव बेलाबोझी में शनिवार की रात करीब आधा दर्जन बदमाशों ने गांव के बाहर स्थित एक घर में धावा बोला और परिवार वालोें को बंधक बनाकर नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल लूट लिया। चौकी पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंच कर मौैका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के गांव बेलाबोझी निवासी किसान गेंदनलाल वर्मा गांव के निकट ही मकान बनाकर रहते हैैं। शनिवार की रात बरामदे में सो रहे सुशील कुमार को बंधक बनाकर दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद घर में घुसकर बदमाशों ने सभी परिवार वालों को बंधक बना लिया। फिर संजय उर्फ सरोज वर्मा औैर सुशील की पत्नियों से सोने-चांदी के जेवरात छीन लिए औैर करीब 60 हजार नकदी लूटकर फरार हो गए।  सूचना मिलने पर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया हैै। पुलिस ने खुलासे के लिए अलग-अलग दरोगाओं के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैै। एसआई अच्छेलाल सरोज को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित गेंदनलाल की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही है। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिससे शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed