फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Home Guard in illicit relations Suspected of killing !

अवैध संबंधों में होमगार्ड की हत्या का संदेह!

Wed, 18 Feb 2015 05:15 PM IST
फरधान
फरधान Updated Wed, 18 Feb 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
Home Guard in illicit relations Suspected of killing !
खीरी क्षेत्र के गांव पन्यौरा निवासी 33 वर्षीय होमगार्ड दिनेश वर्मा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी साढ़ू और साले के पुत्र सर्वेश का पुलिस ने चालान कर दिया। इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। पुलिस को शक है कि दिनेश की हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई है। हालांकि इसका खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

दिनेश वर्मा रविवार को पत्नी अनीता और पुत्री प्रिया के साथ साढ़ू मनोज वर्मा के ढसरापुर गांव स्थित आवास पर गया था। यहां साले का पुत्र सर्वेश भी आया था। जहां घर के बाहर सोते समय रात में उसके सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुत्र की हत्या होने की सूचना पर पहुंचे दिनेश के पिता घनश्याम ने पुलिस को तहरीर देकर साढ़ू मनोज और साले के पुत्र सर्वेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शुरुआती छानबीन के दौरान पुलिस इसे महज दुर्घटना मान कर चल रही थी, लेकिन दिनेश की पुत्री प्रिया और पत्नी अनीता से पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्यों की जानकारी होने के  बाद बुधवार को पुलिस ने तमंचा बरामद कर आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुत्री प्रिया ने योजनाबद्ध तरीके से अपने पिता की हत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई। इस मामले में एसओ फरधान अनिल शाही ने दिनेश की हत्या में अवैध संबंधों की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस अभी पूरा खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

लल्लूराम हत्याकांड में चुप्पी साधे है पुलिस
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बसारा में छह फरवरी को नाली के विवाद में 85 वर्षीय लल्लूराम वर्मा की धारदार हथियार से की गई हत्या के मामले में पीड़ित परिवार वालों के शंका जाहिर करने के बाद भी पुलिस चुप्पी साधे हुए है। जबकि पीड़ित परिवारीजन कई बार अधिकारियों से मिलकर हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed