{"_id":"4970abbf96dbfb9f737a58921f934ecc","slug":"home-guard-in-illicit-relations-suspected-of-killing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में होमगार्ड की हत्या का संदेह!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों में होमगार्ड की हत्या का संदेह!
फरधान
Updated Wed, 18 Feb 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
खीरी क्षेत्र के गांव पन्यौरा निवासी 33 वर्षीय होमगार्ड दिनेश वर्मा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी साढ़ू और साले के पुत्र सर्वेश का पुलिस ने चालान कर दिया। इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। पुलिस को शक है कि दिनेश की हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई है। हालांकि इसका खुलासा नहीं किया गया है।
दिनेश वर्मा रविवार को पत्नी अनीता और पुत्री प्रिया के साथ साढ़ू मनोज वर्मा के ढसरापुर गांव स्थित आवास पर गया था। यहां साले का पुत्र सर्वेश भी आया था। जहां घर के बाहर सोते समय रात में उसके सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुत्र की हत्या होने की सूचना पर पहुंचे दिनेश के पिता घनश्याम ने पुलिस को तहरीर देकर साढ़ू मनोज और साले के पुत्र सर्वेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शुरुआती छानबीन के दौरान पुलिस इसे महज दुर्घटना मान कर चल रही थी, लेकिन दिनेश की पुत्री प्रिया और पत्नी अनीता से पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्यों की जानकारी होने के बाद बुधवार को पुलिस ने तमंचा बरामद कर आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुत्री प्रिया ने योजनाबद्ध तरीके से अपने पिता की हत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई। इस मामले में एसओ फरधान अनिल शाही ने दिनेश की हत्या में अवैध संबंधों की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस अभी पूरा खुलासा नहीं कर रही है।
लल्लूराम हत्याकांड में चुप्पी साधे है पुलिस
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बसारा में छह फरवरी को नाली के विवाद में 85 वर्षीय लल्लूराम वर्मा की धारदार हथियार से की गई हत्या के मामले में पीड़ित परिवार वालों के शंका जाहिर करने के बाद भी पुलिस चुप्पी साधे हुए है। जबकि पीड़ित परिवारीजन कई बार अधिकारियों से मिलकर हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर चुके हैं।