{"_id":"56f154c94f1c1b915ff14d24","slug":"holly-police-on-alert-police-sent-additional-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर पुलिस सतर्क, थानों को अतिरिक्त फोर्स भेजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर पुलिस सतर्क, थानों को अतिरिक्त फोर्स भेजी
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
दरोगा के खिलाफ प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
- सात तहसीलों में भेजे गए 450 रिक्रूट सिपाही
होली पर शांति-सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसपी अखिलेश चौरसिया ने सभी तहसीलों को अतिरिक्त फोर्स मुहैया कराई है। अतिरिक्त फोर्स में 450 रिक्रूट सिपाही शामिल हैं, जो थानों के सिपाहियों के साथ मार्च पास्ट करेंगे।
प्रतिसार निरीक्षक रामलखन मिश्रा ने बताया कि लखीमपुर, मोहम्मदी, गोला, धौरहरा तहसील को 75-75 रिक्रूट सिपाही दिए गए हैं। जबकि मितौली, निघासन और पलिया तहसीलों को 50-50 रिक्रूट सिपाही भेजे गए हैं, जिन्हें संबंधित सर्किल के सीओ आवश्यकतानुसार थाना एवं कोतवालियों को उपलब्ध कराएंगे। यह अतिरिक्त फोर्स 22 से 26 मार्च 2016 तक थानों में रहेगी।
रिक्रूट सिपाहियों के साथ भ्रमण किया
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने होली के मद्देनजर मंगलवार को सुबह से ही गांवों में भ्रमण शुरू कर दिया। एसओ बृजेंद्र सिंह के अलावा कई टीमों ने गांवों में भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया और शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की। एसओ ने बताया कि बुधवार को शराब दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। थाना नीमगांव को 15 रिक्रूट का अतिरिक्त फोर्स मिला है।