{"_id":"a4ce7a6add23eccf314c6e8d14d0aac5","slug":"holi-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हुए विवादों में खूब चले लाठी-डंडे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर हुए विवादों में खूब चले लाठी-डंडे
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 07 Mar 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में होली के दिन हुए विवादों के कारण जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिनमें चार घटनाओं में दो बालकों सहित पांच लोग जख्मी हो गए। जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
शहर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को होली खेलते समय मोहल्ले के ही तीन भाइयों मोनू, बंटी और रिंकू ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मनोज का मेडिकल कराकर तीन भाइयों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जमकोहना निवासी रामसेवक ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम वह होली मिलन के लिए घर से निकला था, तभी गांव के ही रामखिलावन, चेतराम और रामसागर ने शराब के नशे में उस पर लाठी-डंडों से हमला कर बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर एनसीआर दर्ज कर रामसेवक का मेडिकल कराया है।
वहीं निघासन थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ी में होली के दिन बच्चों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गांव के ही एक बालक ने दूसरे बालक पर हंसिया फेंककर मारा, जिससे पड़ोस में खड़े गांव के दुन्ना का 12 वर्षीय पुत्र नितिन पैर में हंसिया लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। नितिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सिकंद्राबाद/भूपतिपुर। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव पैला में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर गांव के रियाजुद्दीन के घर धावा बोल दिया। दबंगों ने रियाजुद्दीन को लाठी-डंडों और बंाके से मारा। बांका लगने से रियाजुद्दीन जख्मी हो गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही शकील, शरीफ, मुसीम और नसीम के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं इसी गांव की महिला शकीना को गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ बृजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि रियाजुद्दीन को मेडिकल के लिए भेजा गया है।