फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   History sheeter held in nighasan

ढाई हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार    

Sat, 05 Aug 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
History sheeter held in nighasan
पुलिस ने ढाई हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन लाख के जेवर और कपड़ा भी बरामद करने का दावा किया है।  
विज्ञापन

एसओ अजय यादव ने बताया कि पढुआ चौकी इंचार्ज विपिन यादव ने सूचना पर ढखेरवा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग के पास शनिवार सुबह जाते हुए देखा। जब उसे रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम हजरत निवासी पठाननपुरवा बताया। उसके पास एक पोटली थी। पोटली में एक मंगलसूत्र, चैन, दो चांदी के कडे़, कमर बिछुआ, दो करधनी, दो चांदी के सिक्के, सात सोने की अंगूठी, मांगबेदी, तीन सुपारी सोने की, एक झाला, चांदी की प्लेट, नारियल चांदी आदि सामान बरामद हुआ है। इसके अलावा चंदइयापुर में हुई चोरी की तीन साड़ियां भी पुलिस ने बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान हजरत ने बताया कि उसने बीते 31 जुलाई की रात तेलियार निवासी गौरव के घर में घुसकर चोरी की थी। एसओ ने बताया कि हजरत ने करीब दो माह पहले अपने साथियों के साथ मिलकर शाहपुर, चंदइयापुर, ढखेरवा में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दन चोरियों में इसके तीन साथी पकड़े गए थे। यह फरार हो गया था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। एसपी ने उसके ऊपर ढाई हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed