{"_id":"5707dd534f1c1b6c69c810de","slug":"high-tension-wire-fell-in-line-with-the-teenager-s-death-girnee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरनेे से किशोर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरनेे से किशोर की मौत
मितौली।
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र मितौली में खेत में गए एक किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के ग्राम कल्लियारामपुर निवासी रमेश चंद्र का 12 वर्षीय पुत्र अनुराग शुक्रवार को खेत पर खाना देने गया था। इसी दौरान खेत से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उस उस पर गिर गया। इससे अनुराग बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत में तार गिरने से करीब दो बीघा गन्ना भी जल कर राख हो गया। शोर मचाने पर आस-पास खेतों में काम करने वाले लोग मौके की ओर दौड़ पड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।