{"_id":"58ab258a4f1c1b0753b2364c","slug":"health-deteriorated-after-the-death-of-the-prisoner-in-question","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबीयत बिगड़ने के बाद विचाराधीन बंदी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तबीयत बिगड़ने के बाद विचाराधीन बंदी की मौत
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की तबीयत खराब होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वह नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव सरैंया भूलनपुर का निवासी था। उसकी पत्नी भी दहेज हत्या के मामले में जेल में ही निरुद्ध हैै।
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव सरैंया भूलनपुर निवासी 40 वर्षीय संजेश सिंह उर्फ संजय सिंह दहेज हत्या के मामले में एक अक्तूबर 2016 से जेल में निरुद्ध था। सोमवार की सुबह संजेश की तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद दोपहर में उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। जेल हास्पिटल के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेलर ज्ञानप्रकाश ने बताया कि बंदी की तबीयत खराब होने पर पत्नी रामे उर्फ मधु सिंह को हास्पिटल बुलाया गया था। वह भी महिला बैरक में वर्ष 2015 से निरुद्ध है। जबकि इसी मामले में उसका बेटा जमानत पर रिहा हो चुका है। जेलर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द किया जाएगा।