फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   He created a furore in the body of the house as soon as

राहुल का शव आते ही घर में मचा कोहराम

Fri, 12 Feb 2016 07:30 PM IST
मझगईं।
मझगईं। Updated Fri, 12 Feb 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
He created a furore in the body of the house as soon as
 पलिया संपूर्णानगर रोड पर बृहस्पतिवार की  देरशाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से असमय काल के गाल में समाए 24 वर्षीय युवक राहुल का शव कस्बे में उसके घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया।  
विज्ञापन

कस्बा निवासी श्यामकिशोर वर्मा का 24 वर्षीय पुत्र राहुल पलिया के लालपुर ढाका स्थित अपनी ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने गया था। बृहस्पतिवार की शाम बाइक से किसी काम से पलिया आया और यहां से फिर  वह करीब देरशाम करीब 7.30  बजे वापस लालपुर ढाका जा रहा था। तभी गोल्डन फ्लावर स्कूल के पास  एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसकी जेब में मिले पहचान पत्र से उसके घर सूचना दी गई। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टपार्टम के लिए भेजा दिया था । शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया तो वहां कोहराम मच गया।  माता, पिता, बहन रेनू और छोटे भाई कुनाल का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

--
द वेलफेयर सोसायटी आफ मेडिसिन सेलर्स ने की शोकसभा
पलियाकलां। मझगईं कस्बे की द वेलफेयर सोसायटी आफ मेडिसिन सेलर्स एसोसिएशन शाखा के अध्यक्ष श्याम किशोर वर्मा के पुत्र राहुल की मार्ग दुघर्टना में हुई मौत पर पलिया शाखा ने गहरा दुख जताया और एक शोक सभा आयोजित की। इसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसमें रामप्रकाश पांडे, शैलेंद्र श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल, पवन आनंद, फिरोज, लोकराम आदि तमाम पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed