फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Having just returned from the procession fired, a death, 44 injured

बारात लेकर लौट रही बस पलटी, एक की मौत, 44 घायल

Thu, 14 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो/ममरी। Updated Thu, 14 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Having just returned from the procession fired, a death, 44 injured
bus - फोटो : amar ujala
खुशी की जगह मची चीख पुकार, अपनों की चिंता में सीएचसी पहुंचे लोग
विज्ञापन

दुल्हन को लेकर वापस आ रही घर वालों से भरी प्राइवेट बस महेशपुर गांव के पास रोड के नीचे पलट गई। जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि 44 बराती गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों को गोला और मोहम्मदी सीएचसी भर्ती कराया गया, जिनमें से 12 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज कालोनी निवासी बिरजू के बेटे अमरपाल की शादी थी। बारात बुधवार की शाम प्राइवेट बस यूपी 32जेड/ 2454 से फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली ठग्गू सिंह के यहां गई थी। रात में शादी निपटाकर बाराती बस में सवार होकर देवकली से साहबगंज आ रहे थे। बस जैसे ही महेशपुर के समीप पहुंची वैसे ही बस का अगले दाहिने पहिये का पटा टूट गया। चालक कुछ समझ पाता तब तक बस असंतुलित होकर रोड के नीचे जाकर यूकेलिप्टिस से टकराकर तेज आवाज के साथ पलट गई और बस में चीख पुकार मच गई। धमाका होते ही महेशपुर, बगचन, गनेशपुर, गौरीगंज, कन्हैयागंज के तमाम ग्रामीण मौके पर आकर बचाव कार्य में जुट गए। उधर एसओ हैदराबाद पीके मिश्रा, इंस्पेक्टर गोला एसएन द्विवेदी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे घायलों को शीशे तोड़कर बाहर निकलवाकर 108 एंबुलेंस, टैंपो, मैजिकों से सीएचसी गोला और मोहम्मदी भेजवाया। इस हादसे में पुरुष महिलाओं, बच्चों समेत करीब 45 लोग घायल हुए जो सभी साहबगंज के हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली से बारात लेकर अनियंत्रित बस के पेड़ से टकराने उसका अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने बस में फंसे लोगों को शीशे तोड़कर बाहर निकालकर एंबुलेंस,  मैजिक, टेपों आदि से सीएचसी गोला और मोहम्मदी भिजवाया। बस में सवार एक बाराती नारायनलाल (30) निवासी साहबगंज की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी। बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने और बचाव कार्य में गोला मोहम्मदी मार्ग का यातायात घंटो बाधित रहा। घटनास्थल के दोनों तरफ वाहनों की जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मशीन और दो जेसीबी मशीनें बुलवाकर जैसे तैसे पलटी बस को सीधा कराया। तब कहीं जाकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रोड का यातायात सुचारू हो पाया। इस मौके पर वहां हजारों की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रोड का जाम खुलने के बाद बचाव कार्य में लगे ग्रामीणों को इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी, एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने धन्यवाद दिया है।

ये हुए हैं घायल
ममरी। डल सिंह(32), अमरपाल(16), केशकुमार (3न5), ज्ञानू(5), सुचित(20), दाताराम(50), अंकित कुमार(25), संदीप(18), आर्स(6), ममता देवी(35), बनीद(20), कुमकुम(10), आश्वा(16), जितेंद्र(12), अमरेज(11), रुकमनी(16), मुनव्वर(65), राज कुमार(35), दाताराम, मंजू, नंदनी(12), सुमेधा(16), अंजना(15), सांवली(13), रितु(75), शेरसिंह(16), आर्यन(12), सविता(13), सोनम(18), सलोनी(10), खुशी(8), मोनू(12), राजाबाबू(8), नंदकुमार, सुरेश(50) बस पलटने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed