{"_id":"59271eb04f1c1ba93e53787e","slug":"hanging-out-of-the-room-found-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे के कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे के कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 25 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके वालों ने मारकर लटकाने का लगाया आरोप
पिता ने पति, ससुर समेत तीन के खिलाफ दी तहरीर
थाना फूलबेहड़ के गांव राजारामपुरवा निवासी कमल किशोर की 22 वर्षीय पत्नी का शव उसके ही घर में एक कमरे से लटकता हुआ बरामद हुआ। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर मारकर विवाहिता को लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने पति समेत तीन को नामजद कर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना फूलबेहड़ के गांव नरहर निवासी विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुमन देवी की शादी दो साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव राजारामपुरवा निवासी कमल किशोर के साथ की थी। शादी के बाद से बाइक की मांग को लेकर पति और ससुरालवालें उसकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। कई बार ससुराल वालों को समझाया गया, लेकिन वह लोग नहीं माने। प्रताड़ना से परेशान पुत्री छह महीने पहले मायके आ गई थी। एक महीने पहले पति कमल किशोर सुमन देवी को विदा कराकर ले गया था, लेकिन इसके बाद भी उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते रहे। बुधवार की शाम गांव के लोगों ने सूचना दी कि पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा पुत्री का शव कमरे में रस्सी के सहारे कुंडे से लटक रहा था। ससुराल के लोग घर से फरार थे। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारकर कुंडे से लटकाने का आरोप लगाया है और पति समेत तीन लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज तो नहीं की, मगर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।