फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hanging in mysterious circumstances Got married bodies

संदिग्ध हालात में लटकता मिला विवाहिता का शव

Fri, 03 Apr 2015 06:53 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Fri, 03 Apr 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में एक विवाहिता का शव उसी के घर में लटका हुआ मिला। मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पाकर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।   
विज्ञापन

गांव रावनकलां निवासी दिनेश पासी की 29 वर्षीय पत्नी अनीता का शव उसी के घर में शुक्रवार को छप्पर से लटकता हुआ मिला। मृतका के भाई आदर्श कुमार निवासी मितौली ने पुलिस को तहरीर देकर अनीता के पति पर शराब के नशे में पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है।  मृतका के बेटे 6 वर्षीय पुत्र पुनीत ने भी पुलिस को बताया कि रात में दिनेश शराब पीकर आया और उसका मम्मी ने विरोध किया तो वह नशे में मारने-पीटने लगा। शुक्रवार सुबह मां का शव छप्पर से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आदर्श कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति दिनेश व सास रामरानी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर एसडीएम शादाब असलम और सीओ मिथिलेश दीक्षित ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसओ आनंद शाही ने बताया कि मृतका के शरीर, गले, हाथ और अन्य अंगों पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed