फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Handedly broke up the third day of beating the injured elderly

पिटाई से घायल वृद्ध ने तीसरे दिन तोड़ा दम

Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन। Updated Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Handedly broke up the third day of beating the injured elderly
death - फोटो : amar ujala
एसओ बोले, हार्टअटैक से हुई है मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव  
विज्ञापन

मामूली बात पर की गई पिटाई से घायल गांव मोहलेपुरवा के 60 वर्षीय प्रहलाद की तीसरे दिन मौत हो गई। परिवार वालों ने पिटाई से आई गंभीर चोटों के कारण मौत होने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस उसकी मौत हार्टअटैक होने से मान रही है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव मोलहे पुरवा निवासी रेखा ने बताया कि उसके पति प्रहलाद गांव कुर्मिन पुरवा के कौशल, रंजीत और झंडी निवासी रामसनेही के खेत में लगी गन्ने और धान की फसल की रखवाली करता है। 22 सितंबर को गांव के ही कोमल की बकरियां खेत में घुस गई थीं, जिससे मामूली विवाद हो गया। इससे नाराज कोमल, उसकी पत्नी और बेटियां पूजा, लक्ष्मी ने उसके घर पहुंचकर उसकी और उसके पति की पिटाई कर दी। पीछे से उनकी बेटी चुग्गी, सुनीता के साथ बहू बचाने दौड़ी तो हमलावरों ने उन तीनों को भी पीट दिया। जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने झंडी चौकी पहुंची तो पुलिस ने प्रहलाद, पूजा, लक्ष्मी आदि को चोटें न लगने की बात कहकर रेखा का मेडिकल कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, इधर अधिक चोट लगने से उसके पति प्रहलाद की हालत हालत बिगड़ गई। पीड़िता का कहना है कि पैसे के अभाव में वह इलाज नहीं करवा पाई। शनिवार की सुबह करीब चार बजे प्रहलाद शौच को गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। कुछ दूर बाद गांव के ही गोविंद ने प्रहलाद के सड़क पर पड़े होने की सूचना दी। जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रहलाद की मौत हो चुकी थी। रेखा ने बताया कि उसके पास कुछ भी भूमि नहीं है। मजदूरी करके किसी तरह से जीवकोपार्जन कर रहे हैं। बड़ा बेटा पान की दुकान और मंझला बेटा हिमांचल में मजदूरी करता है। सात वर्षीय पुत्र अजय और दो बेटियां और बहू है।
विज्ञापन


इसके पहले भी हो चुका है विवाद
कोमल आदि से करीब दो सप्ताह पहले भी विवाद हो चुका था। इस दौरान आरोपियों ने प्रहलाद को जमकर पीटा था। इसके बाद भी पुलिस से शिकायत नहीं की थी। 

चौकी से चंद कदमों पर हुई थी मारपीट 
झंडी पुलिस चौकी कितना सक्रिय है इस बात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चौकी से चंद कदमों की दूरी पर करीब आधे घंटे तक मारपीट हुई, लेकिन पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लग सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शौच के दौरान प्रहलाद की मौत होने से प्रतीत होता है कि मौत हार्टअटैक से हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी का मेडिकल कराया था, तो उसकी डाक्टरी कराने में पुलिस का कुछ नहीं जाता। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।  
-मनोज सिंह, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed