{"_id":"57e68ddb4f1c1b8341a82214","slug":"handedly-broke-up-the-third-day-of-beating-the-injured-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल वृद्ध ने तीसरे दिन तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से घायल वृद्ध ने तीसरे दिन तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओ बोले, हार्टअटैक से हुई है मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मामूली बात पर की गई पिटाई से घायल गांव मोहलेपुरवा के 60 वर्षीय प्रहलाद की तीसरे दिन मौत हो गई। परिवार वालों ने पिटाई से आई गंभीर चोटों के कारण मौत होने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस उसकी मौत हार्टअटैक होने से मान रही है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव मोलहे पुरवा निवासी रेखा ने बताया कि उसके पति प्रहलाद गांव कुर्मिन पुरवा के कौशल, रंजीत और झंडी निवासी रामसनेही के खेत में लगी गन्ने और धान की फसल की रखवाली करता है। 22 सितंबर को गांव के ही कोमल की बकरियां खेत में घुस गई थीं, जिससे मामूली विवाद हो गया। इससे नाराज कोमल, उसकी पत्नी और बेटियां पूजा, लक्ष्मी ने उसके घर पहुंचकर उसकी और उसके पति की पिटाई कर दी। पीछे से उनकी बेटी चुग्गी, सुनीता के साथ बहू बचाने दौड़ी तो हमलावरों ने उन तीनों को भी पीट दिया। जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने झंडी चौकी पहुंची तो पुलिस ने प्रहलाद, पूजा, लक्ष्मी आदि को चोटें न लगने की बात कहकर रेखा का मेडिकल कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, इधर अधिक चोट लगने से उसके पति प्रहलाद की हालत हालत बिगड़ गई। पीड़िता का कहना है कि पैसे के अभाव में वह इलाज नहीं करवा पाई। शनिवार की सुबह करीब चार बजे प्रहलाद शौच को गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। कुछ दूर बाद गांव के ही गोविंद ने प्रहलाद के सड़क पर पड़े होने की सूचना दी। जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रहलाद की मौत हो चुकी थी। रेखा ने बताया कि उसके पास कुछ भी भूमि नहीं है। मजदूरी करके किसी तरह से जीवकोपार्जन कर रहे हैं। बड़ा बेटा पान की दुकान और मंझला बेटा हिमांचल में मजदूरी करता है। सात वर्षीय पुत्र अजय और दो बेटियां और बहू है।
इसके पहले भी हो चुका है विवाद
कोमल आदि से करीब दो सप्ताह पहले भी विवाद हो चुका था। इस दौरान आरोपियों ने प्रहलाद को जमकर पीटा था। इसके बाद भी पुलिस से शिकायत नहीं की थी।
चौकी से चंद कदमों पर हुई थी मारपीट
झंडी पुलिस चौकी कितना सक्रिय है इस बात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चौकी से चंद कदमों की दूरी पर करीब आधे घंटे तक मारपीट हुई, लेकिन पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन
शौच के दौरान प्रहलाद की मौत होने से प्रतीत होता है कि मौत हार्टअटैक से हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी का मेडिकल कराया था, तो उसकी डाक्टरी कराने में पुलिस का कुछ नहीं जाता। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज सिंह, एसओ