{"_id":"5762edff4f1c1b481e11c538","slug":"had-refused-to-marry-the-beating-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करने से मना किया तो कर दी पिटाई, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी करने से मना किया तो कर दी पिटाई, चार जख्मी
मझगईं।
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के गांव भगवंतनगर गुलरा में कन्या पक्ष ने वर की उम्र दुगनी देख शादी करने से मना किया तो वर पक्ष ने पिटाई कर दी। बताते हैं कि पिता ने 15 वर्षीय पुत्री का विवाह गांव बांसबोझी के एक युवक से तय कराया था। जब लड़की के पिता और चाचा लड़के को देखने गांव गए तो उसकी उम्र 30 वर्ष से अधिक लगी। इस पर वे लोग हक्के बक्के रह गए और गांव आकर लड़के की उम्र ज्यादा होने के कारण शादी करने से मना कर दिया। आरोप है कि इससे आग बबूला वर पक्ष लाठी डंडे लेकर कन्या पक्ष के घर घुस गया और मारपीट करने लगा। इसमें 18 वर्षीय कुलदीप, विक्रम, माखन, राजकुमारी जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह ने सभी घायलों को पलिया सीएचसी पहुंचाया और आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में कई जगह दबिश दी लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन