{"_id":"581b43f34f1c1bac31437af6","slug":"guvanshiy-created-a-stir-by-meeting-head-of-cattle-and-meat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं के सिर और मांस मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशुओं के सिर और मांस मिलने से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिना पोस्टमार्टम मांस और सिरों को पुलिस ने दफनाया
- जांच की बात कह रिपोर्ट दर्ज करने से कतरा रही पुलिस
कोतवाली से महज डेढ़ किलोमीटर दूरी पर एक बाग में करीब तीन दर्जन से अधिक गोवंशीय पशुओं के कटे सिर तथा मांस के लोथड़े मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में लीपापोती करते हुए जेसीबी मंगवाकर गड्ढे खुदवाए और बरामद सिरों और मांस को बिना पोस्टमार्टम कराए दफन करा दिया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कस्बे के मोहल्ला सरैयां के निकट कमर की बाग कोतवाली से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। बाग के पास हथेला बाजिपुर के एक व्यक्ति का खेत है। खेत मालिक गुरुवार की सुबह अपने खेत में पानी लगाने पहुंचा तो उसकी नजर वहां पर पड़े खून पर पड़ी। जब वह बाग की ओर बढ़ा तो उसने कुछ पशुओं के सर कटे देखे। इस पर उसने मोहम्मदी के पूर्व चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा को मामले की सूचना दी। चेयरमैन ने एसपी को मामले की जानकारी दी। एसपी से जानकारी मिलने पर कोतवाली के अलावा पसगवां, हैदराबाद आदि थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान तमाम ग्रामीणों की भी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस को बाग में करीब 30-40 गोवंशीय पशुओं के सिर कटे पड़े मिले। बड़ी तादात में खून और मांस के लोथड़े बिखरे पड़े थे। पुलिस को मौके से एक कॉपी भी मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। कॉपी में उर्दू में कुछ लिखा पढ़ी की गई है। इसके अलावा दो पेड़ों की डालियों पर एक लकड़ी का टुकड़ा बंधा मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है इस टुकड़े से तराजू लटकाकर मांस की खरीद फरोख्त की जा रही थी। माना जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपियों को जानकारी हो गई, जिससे आरोपी मौके से भाग निकले। बड़ी संख्या में सिर और मांस मिलने से पुलिस के हाथपांव फूल गए। पुलिस ने आननफानन में पूर्व चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा से जेसीबी मशीन मंगवाकर वहीं गड्ढे खुदवा दिए और मांस और कटे मिले सिरों को दफन करवा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मांस और सिरों का पोस्टमार्टम भी कराने की जहमत नहीं उठाई। इंस्पेक्टर गुलाब शंकर पांडे का कहना है कि पशु तस्करों की तलाश की जा रही है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कहीं पुलिस की मिलीभगत तो नहीं
बड़ी संख्या में सिर और मांस मिलने से यह बात साफ हो गई कि नगर से सटे एक बाग में गोवंशीय पशुओं की हत्या का कारोबार कई दिनों से फलफूल रहा था। कोतवाली से डेढ़ किलोमीटर दूर चल रहे इस कारोबार की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। स्थानीय पुलिस की जगह मामले की जानकारी एसपी को दी गई थी, इसके बाद भी पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपियों का मौके से भाग जाना पुलिस की नीयत पर सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
कुछ सिर और मांस बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पशुओं की हत्या करने वालों को चिह्नित कराकर गिरफ्तार किया जाएगा।
- अखिलेश चौरसिया, एसपी