{"_id":"579649b14f1c1b8b0221e3cb","slug":"grp-including-doda-caught-two-young-men-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने डोडा सहित पकड़े दो युवक, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने डोडा सहित पकड़े दो युवक, भेजा जेल
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
doda
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी चौकी प्रभारी मैलानी ने सोमवार की सुबह स्टेशन परिसर से दो युवकों को पांच किलो डोडा के साथ पकड़ने का दावा किया है। दोनों पकड़े गए युवकों को जीआरपी ने जेल भेज दिया है।
जीआरपी थाना प्रभारी मानवेंद्र पाठक ने बताया कि मैलानी स्टेशन पर सावन का सोमवार होने के कारण मैलानी चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सांड्याल गश्त पर थे। इस दौरान प्लेटफार्म पर संदिग्ध दिख रहे दो युवक उन्हें देखकर भागने लगे। जिस पर जब उन्होंने दोनो को रोककर तलाशी ली, तो पूरनपुर थाना के उदयपुर खुर्द निवासी इरशाद पुत्र मोहम्मद शमशेर के पास से तीन किलो और इसी थाना क्षेत्र के पजाका निवासी राकेश जाटव पुत्र भगवानदीन के पास से दो किलो डोडा बरामद हुआ। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।