फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   General Secretary of the Federation of BDC 25 thousand robbed

बीडीसी महासंघ के महामंत्री से 25 हजार लूटे

Mon, 23 Feb 2015 07:46 PM IST
निघासन
निघासन Updated Mon, 23 Feb 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह से घर आ रहे बीडीसी महासंघ के जिला महामंत्री से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 25 हजार रुपये लूट लिए।  
विज्ञापन

गांव घनश्यामपुरवा निवासी बीडीसी महासंघ के महामंत्री केके वर्मा ने बताया कि वह रविवार को रकेहटी में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात्रि करीब 9.30 बजे बाइक से घर जा रहे थे। गांव से करीब सौ मीटर दूर पुलिया के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और रुकने का इशारा किया। बाइक रोकते ही एक बदमाश ने तमंचा लगाकर उनके पास रखे करीब 25000 रुपये लूट लिए। केके वर्मा के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। केके वर्मा ने बताया कि उन्होंने लालपुर गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना लोडिंग और अनलोडिंग का ठेका ले रखा है। मजदूरों को पैसा देने के लिए लेकर गए थे। शादी समारोह में देर होने के कारण मजदूरों को पैसा नहीं दे सके। इस कारण ये राशि उनके पास थी। एसओ आरके यादव ने बताया कि पीड़ित ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed