फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gangrep feeding poison killed the teenager

गैंगरेप के बाद किशोरी को जहर खिलाकर मार डाला

Wed, 18 Feb 2015 10:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Feb 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Gangrep feeding poison killed the teenager
निघासन थाना क्षेत्र में पेेड़ से लटकते मिले नाबालिग किशोरी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जो हकीकत सामने आई है, वह दिल दहला देने वाली है। एक मजदूर की इस 14 वर्षीय बेटी के साथ न सिर्फ गैंगरेप किया गया था, बल्कि जहर खिलाकर उसकी हत्या की गई। दरिंदों ने घटना को उलझाने के लिए किशोरी के शव को उसी के दुपट्टे से लटका दिया। उधर, निघासन पुलिस ने घटना के 36 घंटे बीतने के बावजूद छानबीन तक शुरू नहीं की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर एक गांव निवासी व्यक्ति मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम उसकी बेटी उससे रुपये मांगने वहां गई थी। पिता ने रुपये न होने की बात कहकर बेटी को घर भेज दिया था। इसके बाद से वह लापता हो गई थी। मंगलवार सुबह किशोरी का शव एक खेत में आम के पेड़ से लटकता मिला था। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया लेकिन शाम तक इससे जुड़ा कागज नहीं पहुंचा। नतीजतन, बुधवार को नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम महिला डॉक्टर पुष्पलता, डॉ. बृजमोहन और डॉ. हर्षदेव के पैनल ने किया तोकिशोरी के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के अनुसार, किशोरी को जहरीला पदार्थ खिलाए जाने के भी संकेत मिले हैं। लिहाजा, विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि जांच के लिए स्लाइड बनाकर पैथोलॉजी भेजी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट में गैंगरेप की बात सामने आने पर घटना की छानबीन कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed