{"_id":"57ebc6894f1c1b8167573bdb","slug":"gangrape-teenager-three-the-accused-went-to-the-police-handle","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप के तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप के तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
ईसानगर के एक गांव में गैंगरेप से आहत किशोरी ने कर ली थी खुदकुशी
ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप से आहत 15 वर्षीय किशोरी के फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों की उम्र 20 से 25 साल है, जिनका गैंगरेप, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में चालान भेजा गया।
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि 25 सितंबर को ईसानगर के एक गांव निवासी दंपति दवा लेने लखीमपुर गए थे। घर पर उनकी दो पुत्रियां और एक पुत्र थे। दिन में करीब ढाई बजे 15 वर्षीय किशोरी शौच के लिए गांव से बाहर गन्ने के खेत में गई थी। वहां पर मौजूद अभियुक्त सुंदर, संदीप और मनोज ने किशोरी को दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद घर पहुंचकर डरी सहमी किशोरी ने घटना अपनी बड़ी बहन को बताई, तो वह शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंच गई। एएसपी के मुताबिक आरोपियों ने शिकायत न सुनकर उल्टा पीड़ित किशोरी की बड़ी बहन के साथ गाली-गलौज की। इस घटना से आहत होकर किशोरी ने घर के कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद घर पहुंचे माता-पिता घर का नजारा देखकर सन्न रह गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (घ), 306, 504 आईपीसी और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। एसओ शिवानंद प्रसाद यादव की अगुवाई में टीम ने मंगलवार की रात को आरोपियों के घर पर होने की सूचना मिलने पर दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को तीनों अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद चालान भेज दिया।