{"_id":"0eab60a3621a00e6d4a9ece4f6ab88c5","slug":"gangaram-arrested-four-accused-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाराम हत्याकांड के चारों आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगाराम हत्याकांड के चारों आरोपी पकड़े
धौरहरा।
Updated Sun, 21 Feb 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के सरसवा चौराहे पर शुक्रवार को दिन दहाड़े हुई गंगाराम की हत्या के मामले में पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिए हैं।
शुक्रवार को करीब तीन बजे सरसवा चौराहे पर पसियनपुरवा गांव निवासी 24 वर्षीय गंगाराम की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग में गांव की एक युवती को उसकी शादी के दिन भगा ले जाने का कारण सामने आया था, जिसके प्रतिशोध में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतक के पिता अर्जुन की तहरीर पर पुलिस ने गांव पसियनपुरवा निवासी भागीरथ, अंग्रेज, अरविंद और भगवानदीन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने सूचना मिलने पर चारों आरोपियों को सिसैया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल रंजीत यादव ने बताया कि मौके पर दबिश दी गई, जहां चारों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर कत्ल में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।