{"_id":"5a65f2dc4f1c1b8d268b5d40","slug":"gang-of-bike-lifter-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार के इनामी सरगना सहित पांच बाइक लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस हजार के इनामी सरगना सहित पांच बाइक लुटेरे गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
bike lifter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़े गए अंतर जनपदीय गिरोह के सदस्य चोरी करने के बाद बाइक को कोतवाली तिकुनियां और बहराइच जिले के बार्डर के चोरी छुपे रास्तों से नेपाल ले जाकर बिक्री करते थे। यह खुलासा गिरफ्तार किए गए अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के सदस्यों ने पुलिस की पूछताछ के दौरान किया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए गैंग के सरगना 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश और उसके चार अन्य साथियों की निशानदेही पर 11 बाइक बरामद की हैं। गिरोह के सदस्य खीरी के अलावा बहराइच, गोंडा, सीतापुर आदि जनपदों से बाइक चोरी कर फर्जी कागजात तैयार करते थे। उसके बाद बाइक को नेपाल में बेचा करते थे।
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि शुक्रवार की शाम सदर कोतवाली के एसएसआई पुलिस के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। पलिया मार्ग पर सफीपुर, सिंगारपुर चौराहा के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो चोरी की बाइक बरामद कर कोतवाली तिकुनियां के गांव मझरापूरब नानकनगर निवासी डॉ. प्रीतम सिंह उर्फ सोनू सिंह, खैरटिया निवासी गुरुमेष सिंह, जसवंत सिंह उर्फ टोनी, थाना सिंगाही के दलराजपुर निवासी किंदर सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह और थाना कस्बा निघासन निवासी संदीप शाक्य को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर थोड़ी दूरी पर छिपाकर खड़ी की गईं पांच अन्य बाइक बरामद कीं। आरोपियों की निशानदेही पर गोंडा जिले की वजीरगंज पुलिस ने लखीमपुर खीरी से चोरी हुई चार अन्य बाइक भी बरामद की हैं। एसपी ने बताया कि गैंग का सरगना डॉ. प्रीतम सिंह है। वह पूर्व में दर्ज पांच मामलों में फरार चल रहा था। उस पर खीरी पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी ने पुलिस टीम को बधाई दी। इस दौरान सीओ सिटी आरके वर्मा, सीओ मितौली प्रदीप सिंह भी मौजूद रहे।
दो डीएल, वेलफेयर का मिला आईडी कार्ड
पकड़ा गया गैंग का सरगना काफी शातिर है। उसने सोनू सिंह और सोनू गुप्ता के नाम से दो अलग-अलग ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा रखे हैं। तलाशी के दौरान दोनों लाइसेंस और पीपुल हेल्थ वेलफेयर एसोसिएशन का फर्जी कार्ड भी उसके पास से बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि चेकिंग आदि के दौरान पुलिस से बचने के लिए उसने अपनी बाइक पर स्वास्थ्य विभाग भी लिखा रखा था।
विज्ञापन
टेंपरिंग कर बदल दी बाइक की सीरीज
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने प्रीतम सिंह के पास बरामद अपाचे बाइक की जब जांच कराई तो यह बात साफ हो गई कि उसने बाइक का इंजन और चेचिस नंबर को टेंपरिंग कर उसकी सीरीज ही बदल दी थी। एसपी ने बताया कि कंपनी द्वारा बाइक पर मिली सीरीज के नंबर की अभी तक गाड़ियां निर्मित ही नहीं की हैं।
महाकाल के बने लोगो से
गैंग तक पहुंची पुलिस
शहर से हफ्ते भर पहले मिश्राना में स्थित सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज के पास स्थित एक अखबार के दफ्तर के सामने से बाइक चोरी हो गई थी, जिसकी फुटेज भी कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। एसएसआई केपी गौड़ ने फुटेज को कब्जे में लेकर जब उसे बारीकी से देखा तो नीली कलर की अपाचे बाइक के शीशे के ऊपर लगे कवर पर महाकाल का लोगो और शीशे पर महिला का बने चेहरा देखा। इस पर उन्होंने कोतवाली के तेजतर्रार सिपाही विजय शर्मा को इस बाइक की तलाश में लगाया था। सिपाही की मेहनत रंग लाई और पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर गैंग का खुलासा कर दिया।
आरोपियों का यह है
आपराधिक इतिहास
सरगना प्रीतम सिंह के खिलाफ थाना निघासन, फूलबेहड़, कोतवाली सदर, पलिया और तिकुनियां में कुल चोरी, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट सहित 21 मामले दर्ज हैं। जसवंत सिंह पर पलिया और सदर कोतवाली में चार, किंदर सिंह, गुरुमेष सिंह और संदीप शाक्य पर सदर कोतवाली में दो-दो मामले दर्ज हैं।